|
फ्रान्स के
दोर्दोज्ञ-पेरिगॉर स्थित पेई द बेर्जराकमें आपका स्वागत है
पेई
द बेर्जराक आप का स्वागत करता है। यह दृढ़ नगरों और अंगूर के खेतो
(वाईनयार्डों) का प्रदेश फ्रांस के दक्षिण पश्चिम के आकीतेन प्रदेश में
स्थित है। यह प्रदेश आपको एक उल्लेखनीय विरासत, सावधानी से संरक्षित
प्राकृतिक क्षेत्र, दोर्दोज्ञ नदी की सुन्दरता, पेरिगॉर के वाइन और भोजन
के विभिन्न् प्रकारों का खज़ाना, एक जीवंत सांस्कृतिक जीवन और कई खेल और
अवकाश गतिविधियाँ पेश करता है।
बॉरदॉ और सारला के बीच स्थित पेई द बेर्जराक में आप बेर्जराक - दोर्दोज्ञ
- पेरिगॉर हवाई अड्डे से आसानी से जा सकते हैं।
अपनी छुट्टियों की योजना बनाने के लिए सभी जानकारी आपको इस साइट पर मिल
जाएगी :
•
हमारे उल्लेखनीय और अपरिहार्य पर्यटन स्थलों का अनुभाव कीजिए। एक
सच्चा खजाना, ऐमे, मोपाज़ीए और बोमॉ के दृढ़ नगर, (मध्ययुगीन नगर), बिरों
और लोंके के महल, रोमन चर्च, कादूएँ के ईसाई मठ, ईसीजेआक और लिमयके सुरम्य
गांव, ये सब सचमुच कालातीत हैं! सफेद, भूरे या सुनहरे पिले, हमारे «
प्राचीन » पत्थर आप को एक अद्वितीय विरासत की खोज में एक अद्भुत और रोमांचक
यात्रा के लिए आमंत्रित करते हैं।
• अपने रहनेका बंदोबस्त हमारे यहा के एक आवास में कीजिए :
होटल, अस्थायी आवास, अतिथि ग्रुह, कैम्पिंग, गुट,… हमारे गांवों में,
देहातों में, सभी जगह आपका हार्दिक स्वागत होगा।
•
हमारे विभिन्न स्थानीय उत्पादों का मज़ा लीजिए : बेर्जराक, मोंबियाक,
पेशार्मोन और मोन्त्रावेल की वाइन, « फुआ ग्रा » और « कोंफी » बतख और
कलहंस से बनाए हुए यहा के खास पदार्थ, पेरिगॉर के अखरोट और मशरूम… एक समृद्ध
परम्परा के वारिस, यहा के स्थानीय उत्पादक अपने पारंपरिक और आधुनिक दोनों
उत्पादनोंकि गुणवत्ता ध्यान में रखते हुए उन्हे पेश करते हैं।
• सीरानो और मोन्तैज्ञ का जन्म-स्थान पेई द बेर्जराक, यहा पूरे साल मनाए
जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी पाइए। हॉल,
सांस्कृतिक केन्द्र, पुस्तकालय, मीडिया केंद्र, कई संगठन आपके सामने
त्यौहार, प्रदर्शन, संगीत, नाटक, नृत्य, फिल्म, व्याख्यान, रोचक पर्यटन
पेश करते हैं…
•
कोई खेल या शौक का आनंद उठाते हुए आराम कीजिए :
कैनोइंग, रोइंग, तैराकी, नाव की सवारी... राजसी दोर्दोज्ञ नदी, "आशा की
नदी", अपना आश्चर्यजनक प्राकृतिक और विरासत में मिला हुआ धन आपको पेश करती
है। घुड़सवारी, गोल्फ, सायक्लिंग, माउंटन बाइकिंग, हायकिंग... पेई द बेर्जराक
की सड़के ठहलनेवालोंको संरक्षित वनस्पति और वन, सामंजस्यपूर्ण परिदृश्य
और पृष्ठभूमि की एक विस्तृत विविधता से मिलने के ह्जारों अवसर प्रस्तुत
करते हैं…
• दोर्दोज्ञ में, हमारे रियल एस्टेट एजेंसियों और कारोबार, कारीगरों और
व्यापारियों के साथ अपनी परियोजनाए बनाएँ।
पेई द बेर्जराक, « पेरिगॉर पुप्र » में शुभयात्रा!
प्रवेश :
 |